Author: admin

  • नारी-26 सम्मेलन में युवतियों ने लिया आत्मनिर्भर बनने का संकल्प800 से अधिक छात्राओं ने लिया भाग, शिक्षा, नेतृत्व और आत्मरक्षा पर हुई चर्चा

    नारी-26 सम्मेलन में युवतियों ने लिया आत्मनिर्भर बनने का संकल्प800 से अधिक छात्राओं ने लिया भाग, शिक्षा, नेतृत्व और आत्मरक्षा पर हुई चर्चा


    झुंझुनूं(दैनिक अमृतधारा निलेश मुदगल)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से “नारी-26” युवती सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में 800 से अधिक छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में शिक्षा, आत्मनिर्भरता, आत्मविश्वास, आत्मरक्षा, स्वास्थ्य, संस्कार और राष्ट्र निर्माण में युवतियों की भूमिका पर विचार-विमर्श हुआ।
    मुख्य अतिथि जिला युवा अधिकारी मधु यादव ने युवतियों से अपनी क्षमताओं को पहचानकर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। प्रियंका लांबा ने आर्थिक एवं सामाजिक आत्मनिर्भरता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लक्ष्य निर्धारित कर नेतृत्व क्षमता विकसित करने की बात कही।
    एबीवीपी की प्रांत छात्रा प्रमुख अंजली चौरसिया ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में महिलाओं की बराबर की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने छात्राओं से शिक्षा, कौशल और नेतृत्व के साथ सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी और नागरिक कर्तव्य जैसे पांच परिवर्तनों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
    डॉ. प्रीति शेखावत ने महिला स्वास्थ्य और मानसिक सुदृढ़ता, योगिता शर्मा ने महिला शिक्षा व आत्मनिर्भरता तथा ममता जालान ने शिक्षा, संस्कार और आत्मनिर्भरता के समन्वय पर विचार रखे। सुरभि पुरोहित ने ‘मिशन साहसी’ अभियान के माध्यम से छात्राओं को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक किया। मंच संचालन दीप्ति काला ने किया।

  • Hello world!

    Welcome to WordPress. This is your first post. Edit or delete it, then start writing!