रायबरेली।
जिले में फिल्म जगत की चमक बढ़ाने वाला बड़ा कार्यक्रम गुरुवार को आयोजित हुआ, जहां अवध गंगा 2 फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही हिंदी फीचर फिल्म ‘तेरी मोहब्बत में’ का शुभ मुहूर्त बछरावां के एक निजी होटल में धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बछरावां विधायक श्यामसुंदर भारती ने फीता काटकर किया।
परिवारिक मुद्दों पर आधारित फिल्म—समाज को आईना दिखाने का प्रयास
फिल्म के डायरेक्टर ने बताया कि यह फीचर फिल्म आज के समाज में बढ़ रही उन घटनाओं पर केंद्रित है, जिसमें बेटियों के गलत निर्णय, गलत संगत और गलत राह में भटकने का दर्दनाक परिणाम सामने आता है।
फिल्म का मुख्य संदेश यह है कि—
“अभिभावकों की सलाह को नजरअंदाज करना कई बार बेटियों के जीवन में बड़े हादसों और शोषण का कारण बन जाता है।”
फिल्म युवतियों को जागरूक करने का संदेश देती है और परिवारिक मूल्यों पर जोर देती है।
विधायक ने दी शुभकामनाएं, कहा—समाज के लिए प्रेरक कदम
विधायक श्यामसुंदर भारती ने कलाकारों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि यह प्रसन्नता की बात है कि हमारे क्षेत्र के युवा समाज की सच्चाई को पर्दे पर लाने का साहसिक कदम उठा रहे हैं।
उन्होंने कहा—
“आज जहां युवा वर्ग गलत दिशा में भटकने लगता है, वहीं ‘तेरी मोहब्बत में’ फिल्म समाज को सही रास्ता दिखाने का काम करेगी।”
फिल्म टीम में कई स्थानीय कलाकारों की दमदार उपस्थिति
फिल्म निर्माण में महाशक्ति फिल्म प्रोडक्शन (बछरावां) लगातार अवध गंगा 2 फिल्म प्रोडक्शन का सहयोग कर रहा है।
फिल्म से जुड़े कलाकार और तकनीकी टीम—
मोहित गुमसुम, शिवराम, राहुल यादव – अभिनेता
विनोद यादव – मैनेजर
ऋषिकांत अंबेडकर, सत्या डांसर – कैमरा
रामचंद्र जी – लेखक
विवेक सिंह – मीडिया प्रभारी
राज सिंह – मुख्य अभिनेता
राजकुमारी – अभिनेत्री
विनोद यादव – खलनायक
निर्देशन— महाशक्ति फिल्म प्रोडक्शन, बछरावां
पब्लिसिटी डिजाइनर – चंद्रभान मौर्य
खुशीराम हिट्ठी
आशीर्वाद और विशेष योगदान
धीरेंद्र
एडिटर
स्थानीय कलाकारों को मंच देने की पहल
इस फिल्म के जरिए रायबरेली और आसपास के युवाओं को अभिनय और फिल्म क्षेत्र में पहचान का मौका मिलेगा। प्रोडक्शन टीम ने बताया कि फिल्म की शूटिंग क्षेत्र में ही की जाएगी, जिससे स्थानीय कलाकारों और तकनीशियनों को भी रोजगार मिलेगा।



