दैनिक अमृत धारा कैथल 12 अक्टूबर ( सुरेंद्र भूना) भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक कुमार गुर्जर का कैथल में जोरदार स्वागत हुआ चिल्ड्रन वेल्फेयर समिति के नव नियुक्त चेयरमैन भीमसेन अग्रवाल ने चेयरमैन बनने की खुशी में कैथल के पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए जलपान और एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन अपने निवास स्थान पर किया जिसमें भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक कुमार गुर्जर को मुख्य अतिथि के तौर पर बुलाया गया आयोजन में पहुंचने पर अशोक गुर्जर का पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा जोर-शोर फूल-मालाएं पहनाकर और बुके देकर स्वागत किया गया कार्यक्रम में पहुंचे पत्रकारों से बातचीत करते हुए भीमसेन अग्रवाल ने कहा कि मुझे पार्टी की तरफ से जो जिम्मेवारी मिली है मैं उसको बड़ी ईमानदारी से निभाऊंगा और बच्चों के देखरेख की तरफ पूरा ध्यान दूंगा पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक कुमार गुर्जर ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में जो भी कार्यकर्ता पूरी ईमानदारी से पार्टी के लिए मेहनत करता है पार्टी उसे उसकी मेहनत का फल जरूर देती है और उसे किसी ने किस बड़े पद पर जरूर जिम्मेवारी देती है ताकि वही कार्यकर्ता एक बड़े पद पर पहुंचकर अपने हल्के की जिले की और पूरे हरियाणा राज्य की जिम्मेवारी लेकर पार्टी को आगे बढ़ाऐ और पार्टी के लिए कार्य करें भाजपा में हर एक कार्यकर्ता को पूरा मान सम्मान दिया जाता है डीआईजी पूर्ण कुमार के साथ जो भी हुआ वह बहुत ही बुरा हुआ इस समय उसके परिवार पर एक बहुत बड़ा दुखों का पहाड़ टूटा हुआ है लेकिन इस दुख की घड़ी में भाजपा सरकार उनके साथ है हरियाणा के माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने स्वयं कहा है कि इस साजिश में जिन भी दोषी अधिकारियों का हाथ होगा उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी और उन्हें शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा इस कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष मनीष कटवाड़ नगर पालिका की चेयर पर्सन प्रतिनिधि सुमित गर्ग मार्केट कमेटी कैथल के चेयरमैन सतीश शर्मा दाड मार्केट कमेटी के चेयरमैन बिजेंदर जडौला युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष आदित्य भारद्वाज मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रवीण प्रजापति मांगेराम जिंदल पुरुषोत्तम शर्मा पिलनी नरेश मित्तल हरिश्चंद्र जांगड़ा सहित पार्टी कार्यकर्ता व शहर के अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts