1 मार्च 2026 को इंद्रगढ़ गांव में भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन अत्यंत उत्साह, श्रद्धा और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। इस सम्मेलन में ग्रामवासियों के साथ-साथ आसपास के गांवों से आए श्रद्धालुओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और युवाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ डेरा प्रमुख चांदी बाबा दुलीचंद नाथ, रोहतक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक प्रदीप जी तथा हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. पवन कुमार द्वारा दीप प्रज्वलित कर एवं भारत माता और प्रभु श्रीराम जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया गया।
भजन गायकों नरेंद्र, पारुल व गरिमा ने भक्ति और देशभक्ति की प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रदीप कुमार जी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पंच परिवर्तन विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने समाज में सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी के प्रति जागरूकता और नागरिक कर्तव्यों के पालन जैसे विषयों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यदि समाज इन पांच संकल्पों को अपने जीवन में अपनाए तो राष्ट्र और संस्कृति दोनों सशक्त होंगे।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार जी ने कहा कि बच्चों की शिक्षा केवल पाठ्य पुस्तकों तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि यह उनके समग्र विकास पर आधारित होनी चाहिए।
अन्य वक्ताओं में डॉ. प्रदीप खत्री ने युवाओं को नशे से दूर रहने का आह्वान किया। प्रोफेसर संजीव कुमार जी ने कहा कि भारत सदा से ही विश्व गुरु रहा है। प्रमोद कुमार जी ने छात्रों को पूर्ण मनोयोग से मेहनत करने की प्रेरणा दी।
इस अवसर पर गांव लखनमाजरा, चांदी, घरौठी, भगवतिपुर, गिरावड़, खरैंटी, बैसली, खरक जाटान, टिटोली, समर गोपालपुर आदि गांवों से सामाजिक कार्यकर्ता और प्रमुख गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। जिला शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार, विक्रम जी, सह जिला कार्यवाह मंदीप जी, बलवान जी, सुरेंद्र परमार, मोहित, हरपाल, सोनू, जोगिंद्र कथूरिया, सतीश, नरेश मलिक, दिनेश राठी सहित कई गांवों के सरपंच और सम्मानित व्यक्ति कार्यक्रम में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts