दैनिक अमृत धारा समाचार पत्र s k girdhar

उन्नाव जिला कारागार के जेल अधीक्षक साइबर ठगी का शिकार हो गए। ठगों ने उनकी बेटी को मेडिकल कॉलेज में दाखिला दिलाने का झांसा देकर चार महीनों में करीब 50 लाख रुपये की ठगी कर ली। बताया गया कि जेल अधीक्षक ने जस्ट डायल के माध्यम से एक कंसल्टेंसी के प्रोपराइटर से संपर्क किया था, जिसने खुद को मेडिकल एडमिशन से जुड़ा विशेषज्ञ बताया।

आरोप है कि कंसल्टेंसी संचालक ने भरोसा दिलाया कि वह मैनेजमेंट कोटा के जरिए बेटी का मेडिकल कॉलेज में दाखिला करवा देगा। इसके बदले अलग-अलग किस्तों में रकम मांगी गई, जिसे जेल अधीक्षक ने खाते में ट्रांसफर कर दिया।

काफी समय बीतने के बाद भी न तो दाखिला हुआ और न ही रकम वापस मिली। शक होने पर जेल अधीक्षक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर साइबर ठगों की तलाश शुरू कर दी है।
amritdharanews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts