एक शिक्षिका ने अपने छात्रों को एक अधूरा वाक्य देकर उसे पूरा करने के लिए कहा। प्रत्येक छात्र को अपनी सोच के अनुसार वाक्य पूरा करना था।
अधूरा वाक्य था :— हर बड़े आदमी के पीछे एक औरत होती है।
छात्रों के जवाब :—😊हर बड़े आदमी के पीछे एक औरत होती है, फिर भी वह बड़ा आदमी बन जाता है।
😊हर बड़े आदमी के पीछे एक औरत होती है, जिससे सावधान रहना बहुत जरूरी है।
😊हर बड़े आदमी के पीछे एक औरत होती है, जो उसे बार-बार बताती रहती है कि भाग्य का खेल है, वरना उसके लिए अच्छे रिश्ते तो और भी बहुत थे।
😊हर बड़े आदमी के पीछे एक औरत होती है, जिसे यह नहीं पता कि उसके सामने खड़ा आदमी वास्तव में एक बड़ा आदमी है।
😊हर बड़े आदमी के पीछे एक औरत होती है, जो उस पर हमेशा शक करती रहती है।
😊हर बड़े आदमी के पीछे एक औरत होती है, जो यह सोचकर हैरान रहती है कि दुनिया इस मूर्ख आदमी को बड़ा आदमी क्यों कहती है।
😊हर बड़े आदमी के पीछे एक औरत होती है, जो उसके कान में कहती रहती है कि मेरे बिना तुम कुछ भी नहीं हो।
😊हर बड़े आदमी के पीछे एक औरत होती है, जो 22वें ग्रेड के अधिकारी को बताती है कि आपको तो कोई बात समझाना ही असंभव है।
😊हर बड़े आदमी के पीछे एक औरत होती है, जो एक वाक्य से पति का ब्लड प्रेशर 180/220 करने के बाद कहती है, “मेरा यह मतलब नहीं था।”
और सबसे क्लासिकल वाक्य था:—😊हर बड़े आदमी के पीछे एक औरत होती है, जो दूसरी औरतों को उसके पास भी फटकने नहीं देती।



