दैनिक अमृत धारा समाचार पत्र आरती गुप्ता
ऑपरेशन सिन्दूर “9 संकल्प विकसित भारत चार धाम साइकिल यात्रा” के तहत दीपक शर्मा ने किए श्री जगन्नाथ धाम के दर्शन — पुरी में जनता और सांसद व भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. संबित पात्रा ने बढ़ाया मनोबल
संकल्प विकसित भारत चार धाम साइकिल यात्रा पर निकले हरियाणा, पानीपत के निवासी दीपक शर्मा अपने तीसरे पवित्र धाम श्री जगन्नाथ पुरी पहुँचे। उन्होंने महाप्रभु जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा माता के पवित्र दर्शन किए तथा राष्ट्र कल्याण, समाज सेवा और युवा जागृति हेतु विशेष प्रार्थना की।
पिछले 6 महीनों में 7800 किलोमीटर का प्रेरणादायक साइकिल सफर तय कर चुके दीपक शर्मा विभिन्न प्रदेशों व जिलों में लोगों को राष्ट्रभक्ति, पर्यावरण संरक्षण, नशा-मुक्ति, बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ, गौ-संरक्षण और फिट इंडिया जैसे संकल्पों से जोड़ रहे हैं।
पुरी पहुँचने पर स्थानीय नागरिकों, श्रद्धालुओं और कई संगठनों ने उनका अत्यंत गर्मजोशी से स्वागत किया। इसी दौरान पुरी के सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. संबित पात्रा जी से मुलाकात हुई। डॉ. पात्रा ने दीपक शर्मा की साइकिल यात्रा की सराहना करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया और कहा कि ऐसे संकल्पबद्ध युवा राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
दीपक शर्मा ने कहा कि जगन्नाथ धाम की आध्यात्मिक ऊर्जा और पुरीवासियों के सम्मान ने उनकी यात्रा को नई शक्ति प्रदान की है। अब वे अपने अगले पड़ाव 4 धाम बद्रीनाथ उत्तराखंड की और प्रस्थान करेंगे



