कमाल कर दिया ईरान ने ! ये तो चकमा देने वाली चाल से भी आगे निकल गया। IRGC ने ऐसा दांव चला है कि अमेरिका और इज़राइल की कूटनीतिक हवा निकलकर रह जाएगी।
- समझिए पूरा खेल: दुनिया का 20% तेल जिस रास्ते से गुजरता है, वो स्ट्रेट ऑफ होर्मुज आजकल पूरी तरह से ईरान के कंट्रोल में है। तेल की कीमतें आसमान पर हैं और हाहाकार मचा हुआ है।
ईरान ने कहा है, “जो भी अरब या यूरोपीय देश अमेरिका और इज़राइल के राजदूतों को अपने यहाँ से निकालेगा (expel करेगा), उसके तेल के टैंकर हमारे इस रास्ते से बिना किसी रोक-टोक के आराम से गुजरेंगे”।
यानी ईरान ने अमेरिका और इज़राइल को ही दुनिया में बेइज्ज़त करने की तैयारी कर ली है। अब देखते हैं कि कौन से देश तेल के लालच में अमेरिकी राजदूत को बाहर का रास्ता दिखाते हैं।
तेल और गैस की किल्लत से जूझ रहे देशों के लिए ये लॉटरी से कम नहीं! यूरोप के देश जो गैस के लिए तरस रहे हैं, उनके लिए ये सुनहरा मौका है। लेकिन सवाल ये है कि कौन है जो अमेरिका की आँखों में आँख डालकर ऐसा करने की हिम्मत जुटाएगा?
ट्रंप और नेतन्याहू को ये मास्टरस्ट्रोक शायद उम्मीद नहीं थी। अब देखना होगा कि ये जंग किस करवट बैठती है।
- ईरान एक साथ तीनों फ्रंट पर सॉलिड खेल रहा है डिप्लोमेसी, इकोनॉमी और स्ट्रैटेजी !
आपका क्या कहना है? क्या कोई देश ईरान के इस ऑफर को एक्सेप्ट करे गा रिपोर्ट मंगल ग्रेवाल satrod 🙏



