दैनिक अमृत धारा (सुनील शर्मा) सीएचडी सिटी में प्रदेश अध्यक्ष डा. पूनम चौहान, महिला प्रदेश अध्यक्ष सुनीता शर्मा, करनाल जिला प्रधान अनिल शर्मा व प्रदेश सचिव बलजीत चौहान ने गुरविंद्र कौर को नियुक्ति पत्र सौंपा। गुरविंद्र कौर ने अपनी नियुक्ति पर आभार जताते हुए कहा कि वह कांग्रेस सेवादल के संविधान के अनुसार कार्य करेंगी। ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को पार्टी संगठन से जोड़ा जाएगा। इस मौके पर डा. पूनम चौहान व सुनीता शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सेवादल राजनीति के माध्यम से जन सेवा के कार्य कर रहा है। कांग्रेस सेवादल दुनिया का सबसे मजबूत सेवा करने वाला संगठन है। सक्रिय रूप से कार्य करने वाले सदस्यों को भविष्य में भी ओहदे सौंपे जाएंगे। जिला प्रधान अनिल शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सेवादल में महिलाओं की भूमिका अहम रही है। वरिष्ठ पदाधिकारियों को यकीन है कि गुरविंद्र कौर अपने पद की गरिमा को बनाए रखते हुए बेहतर कार्य करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts