सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम पुलिस ने संभाली कमान
महिलाओं ने कहा: करवा चौथ हमारा सबसे खास दिन
मोगा, 09 अक्टूबर (सूरज जेन/रजनीश) देनिक अमृत धारा
सावन के झूलों और तीज के बाद सुहागिनों का सबसे प्रिय त्योहार करवा चौथ का जश्न पूरे भारत की तरेह शुक्रवार को मोगा में पूरे उल्लास और पारंपरिक अंदाज़ में मनाया जा रहा है। शहर की बाग़ गली, मुख्य बाजार, और अन्य चौक जैसे इलाकों में सुबह से ही रौनक देखने को मिल रही है। शहर की बाग़ गली में मेहंदी के स्टॉलों पर लंबी कतारें नजर आईं। महिलाएं साड़ियों और पारंपरिक परिधानों में सजी-धजी, माथे पर बिंदिया, हाथों में चूड़ियां और चेहरे पर मुस्कान लिए मेहंदी लगवाने पहुंचीं। माहौल पूरी तरह त्योहारमय हो उठा।
वही देनिक अमृत धारा की टीम से बात करते सुमनप्रीत, शवेता और मुस्कान ने कहा कि करवा चौथ का यह पर्व सिर्फ एक व्रत नहीं, बल्कि प्यार, आस्था और समर्पण का प्रतीक है। सुहागिनें अपने पति की लंबी उम्र और वैवाहिक सुख की कामना करते हुए सुबह से निर्जला व्रत रखती हैं और चांद निकलते ही अपने पति के हाथों से जल ग्रहण कर व्रत खोलती हैं।
वही ब्यूटी पार्लरों, मेहंदी आर्टिस्टों और बुटीक की दुकानों पर भी जबरदस्त भीड़ देखने को मिली। कई महिलाओं ने कहा कि वे इस दिन की तैयारी कई दिनों पहले से शुरू कर देती हैं डिजाइनर साड़ी, नई ज्वेलरी और खास मेहंदी डिज़ाइन करवाना उनकी रिवायत का हिस्सा है।
त्योहार की रौनक में सुरक्षा भी चाक-चौबंद
त्योहार के मौके पर पुलिस अधिकारी के.सी.परासर ने अपनी टीम के साथ जहा बाग़ गली में मोर्चा संभाला, वही पुलिस के अन्य मुलाजिम सेहर के बाटा चोंक, मेन बाजार और मुख्य सड़कों पर जगह-जगह नाके लगा मुस्तेद दिखाई दिए। पुलिस टीमों ने वाहनों की चेकिंग की और जिनके कागज़ात अधूरे मिले, उनके चालान काटे गए।
एसएचओ मोगा सिटी ने बताया कि त्योहारों के दौरान महिलाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। पुलिस टीमों को संवेदनशील इलाकों में तैनात किया गया है ताकि महिलाएं बिना किसी डर के त्योहार का आनंद ले सकें।
महिलाओं ने जताई खुशी
बाग़ गली में मेहंदी लगवाने पहुंची महिला अंशु गर्ग, अराधना बंसल, मोनिका बांसल, मोनिका महाजन, शीतल खुर्मी ने कहा कि करवा चौथ का दिन हमारे लिए बेहद खास होता है। सालभर इस दिन का इंतजार रहता है कि कब यह दिन आए और हम अपने सुहाग की लंबी उम्र की कामना करें। मोनिका ने बताया कि शहर के अलग-अलग इलाकों में शाम को महिलाये करवा चौथ की पूजा के लिए थाल सजाने, कथा सुनने और चांद निकलने के बाद महिलाएं अपने पति को छलनी से देख उनके हाथो से पानी पीकर व्रत खोलेंगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts