अमृतधारा ब्यूरो चीफ अभय कुमार दीक्षित उन्नाव। चैत्र नवरात्रि प्रारम्भ होने से पूर्व “नर सेवा – नारायण सेवा” समिति के संस्थापक व प्रखर हिन्दू वादी नेता विमल द्विवेदी ने संस्था के पदाधिकारियों के साथ नगर के प्राचीन बड़े हनुमान मंदिर सहित नगर के प्रमुख मंदिरो के आस पास व मंदिरो को जाने वाले मार्गो में झाड़ू लगाकर चूना डाला। विमल द्विवेदी ने योगी सरकार व जनप्रतिनिधियों सहित जिला प्रशासन से लाखो हिन्दुओ के आस्था के केंद्र नगर के प्राचीन कल्याणी देवी मंदिर तालाब के सौंदर्यी करण की माँग की व तालाब के आस पास रहने वाले लोगो के द्वारा तालाब में बहाये जाने वाले मल मूत्र व नालो को सख्ती से बंद कराये जाने की माँग की जिससे मंदिर व तालाब की पवित्रता बनी रहे। उन्होंने बताया कि गत कई वर्ष पूर्व उनके द्वारा अनवरत डेढ़ माह ( 45 दिन ) तक तालाब में स्वच्छता अभियान चलाया गया था जिसको पूर्णतः साफ किया गया था लेकिन जिला प्रशासन व सरकार का सहयोग न मिलने के कारण पुनः तालाब का पानी गन्दा व दूषित हो गया जिसके कारण मंदिर की पवित्रता बाधित होती है व कई तरीके की जान लेवा बीमारिया होती जिससे आस पास रहने वाले लोग आय दिन बीमार रहते है। उन्होंने मंदिरो के आस पास मांस मदिरा बेचने व खुले में मांस बेचने वालो पर कार्यवाही की माँग की व मंदिरो के आस पास स्वच्छता व सुरक्षा व्यवस्था कराये जाने की भी माँग की। स्वच्छता अभियान में हिन्दू जागरण मंच के जिला संयोजक अजय त्रिवेदी, सह संयोजक राकेश राजपूत, कमलेश बाजपेई, योगेंद्र तिवारी, पूर्व सैनिक एके दीक्षित, आरके मिश्रा, धर्मेंद्र शुक्ला, अखिल मिश्रा, अंकुर, अभिषेक तिवारी, गुलशन सैनी सहित दर्जनों भक्तो ने झाडू लगाई।
Check latest article from this author !
अनोखी कानूनी लड़ाई
March 18, 2026
Related Posts
Recent Comments
About Me
Latest Posts
होली मिलन समारोह के बीच किसानों को
March 18, 2026
कल्याणी देवी मंदिर तालाब के सौंदर्यी करण
March 18, 2026
बीजेपी के धुरंधर जिनको मोदी ने एक
March 18, 2026
Subscribe To Our Newsletter
No spam, notifications only about new stories and updates



