रतिया (नरेन्द्र बंसल) : गंगा रीयल्टी ग्रुप गुरुग्राम के चेयरमैन ब्रदर्स अशोक गर्ग व सतीश गर्ग के अलावा ग्रुप के डायरैक्टर प्रवीण गर्ग ने रविवार सुबह शहर के अनेक प्रतिष्ठानों के अलावा रतिया क्षेत्र से जुड़ी अनेक धरोहर क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान उन्होंने रतिया क्षेत्र में पुरातत्व समय से चली आ रही अनेक गतिविधियों का ज्ञान प्राप्त किया। इस दौरान इन्होंने अनेक आध्यात्मिक प्रतिष्ठानों में अपनी ऐच्छिक अनुदान राशि देने की भी घोषणा की। शहर के प्रमुख व्यवसायी प्रवीण गर्ग के निमंत्रण पर ही गंगा रीयल्टी ग्रुप के गर्ग ब्रदर्स रतिया पहुंचे थे। उन्होंने सर्वप्रथम शहर की श्री कृष्ण गौशाला का अवलोकन किया, जहां पर श्री कृष्ण गौशाला कमेटी के प्रतिनिधियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। कमेटी के अध्यक्ष छिंद्रपाल दाने वालिया ने प्रमुख व्यवसायियों डीटीका स्वागत करते हुए संत बछुआना वाले के आशीर्वाद से बनी श्री कृष्ण गौशाला के संदर्भ में विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने गंऊओं के लिए ली गई अन्य जमीन के साथ-साथ वहां पर बनाए जाने वाले शांति भवन के प्रस्ताव को भी उनके समक्ष रखा। इस दौरान चेयरमैन में डायरैक्टर ने ग्रुप की तरफ से 2,00,000 रूपए अनुदान राशि देने की घोषणा करने के साथ-साथ अपने हाथों से गंऊओं की सेवा में सवामणि भी भेंट की। इस अवसर पर व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष रमेश गर्ग पप्पू, मौजूदा अध्यक्ष रूप गर्ग एवं अग्रवाल सभा के अध्यक्ष प्रमोद बंसल ने अपने-अपने प्रतिष्ठानों व शहर वासियों की तरफ से स्वागत करते हुए शहर के प्रवीण गर्ग द्वारा दिए जा रहे सहयोग को प्रमुखता से उजागर किया। इस दौरान अग्रवाल सभा द्वारा शुरू किए गए महाराजा अग्रसैन अस्पताल को लेकर ग्रुप के डायरैक्टर ने ऐलान किया कि अस्पताल में 1 लाख रूपए से लेकर 1 करोड़ रुपए तक की जो भी मरीजों की सुविधा हेतु जरूरत होगी, वह उनके ग्रुप की तरफ से ही प्रदान की जाएगी। सोनू ग्रोवर द्वारा शांति भवन हेतु रखी मांग पर भी सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। गौशाला कमेटी की तरफ से अतिथियों का सरोपे व स्मृति चिन्ह देखकर सम्मान किया गया। इसके पश्चात ग्रुप के चेयरमैन व डायरैक्ट की टीम ने खाटू श्याम मंदिर, अनाज मंडी क्षेत्र और रतिया क्षेत्र से जुड़ी अन्य धरोहर का अवलोकन किया। इस अवसर पर शहर के पार्षद व मंच संचालक सुखविंद्र गोयल, सोनू ग्रोवर, हरिकेश मंगला, संजू जिंदल, सोनू मंगला, सोनू जिंदल, संजय मोदी, गोमा जिंदल, टेकचंद खुराना, विजय चक्कीवाला, राजू करंडी, सुरेश मुंजाल, सुरेश वैद्य, जसवीर काला, सुभाष बंसल, राजू अरोडा, जतिन बजाज,गिरधारी लाल सिंगला, मुनीष गोमा व अन्य शहर के प्रमुख प्रतिनिधि भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts