रतिया 14 दिसंबर (नरेन्द्र बंसल)
गांव पालसर के बाबा चांदीराम धाम में हिसार के सर्वेश हेल्थ सिटी अस्पताल द्वारा फ्री स्वास्थ्य जांच कैंप व रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, इस कैंप में मरीजों को फ्री दवा वितरण के साथ-साथ ईसीजी,शुगर, ब्लड प्रेशर की जांच निशुल्क की गई। इस कैंप का अनेक लोगों ने लाभ उठाया। रविवार को गांव पालसर के बाबा चांदीराम धाम में आयोजित इस कैंप में
हिसार के प्रसिद्ध सर्वेश हेल्थ सिटी अस्पताल द्वारा एक फ्री मेडिकल जांच कैंप व रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस कैंप में सर्वेश हेल्थ सिटी के डॉक्टर आशीष कुमार व अन्य स्टाफ द्वारा मरीजों की जांच कर उनके निशुल्क ब्लड प्रेशर , ब्लड शुगर , ईसीजी व अन्य टेस्ट करके उन्हें फ्री दवाइयां वितरण भी की गई। इस दौरान करीब 122 मरीज ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई व दवाइयां प्राप्त की । वहीं सर्वेश हेल्थ सिटी के ही ब्लड बैंक की टीम द्वारा इंचार्ज गुरमीत सिंह व पीआरओ राजवीर सिंह के देखरेख में लगाए गए रक्तदान कैंप में करीब 68 लोगों ने रक्तदान किया। इस अवसर पर बाबा चांदीराम धाम के प्रमुख सेवादार अजीत सिंह ने कहा कि सर्वेश हेल्थ सिटी अस्पताल द्वारा समय-समय पर धाम में ऐसे स्वास्थ्य कैंपों का आयोजन किया जाता है जिससे धाम की श्रद्धालुओं के अलावा गांव पालसर व आसपास के अनेक ग्रामीणों को इसका फायदा मिलता है उन्होंने कहा कि जिन लोगों द्वारा आज के कैम्प में रक्तदान किया है, उन्होंने बहुत नेक व पुण्य का कार्य किया है क्योंकि आप द्वारा किए गए रक्तदान से किसी जरूरतमंद की जान बचाई जा सकती है।



