चण्डीगढ़ : दैनिक अमृत धारा/रविन्द्र पोपली : चण्डीगढ़ एमेच्योर कराटे एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा एवं चुनाव बैठक मेमोरियल हॉल, आर्य समाज, सेक्टर-7 में आयोजित की गई। इस बैठक में चंडीगढ़ भर से कुल 13 क्लबों ने भाग लिया। 2025- 2029 के लिए कार्यकारिणी के चुनाव भी आयोजित किए गए। संबंधित पदों पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गए। जिसमें डॉ. विनोद कुमार को अध्यक्ष, मनसा राम मौर्य को महासचिव, हरबिंदर सिंह को कोषाध्यक्ष, विक्रम सैनी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संगीता राठौड़, गुरदीप खोखर, अश्वनी शर्मा को उपाध्यक्ष, अवनीश कुमार और संदीप राज को संयुक्त सचिव चुना गया है। रविंदर तलवाड़ को चंडीगढ़ एमेच्योर कराटे एसोसिएशन का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। चुनाव एनएसडीसी-2011 में उल्लिखित आदर्श चुनाव दिशानिर्देशों और राष्ट्रीय महासंघ के नियमों के अनुसार आयोजित किए गए। नरसिंह सुम्ब्रिया, एडवोकेट, रिटर्निंग ऑफिसर थे और ए.के. गुप्ता राष्ट्रीय महासंघ के पर्यवेक्षक थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts