अमृतधारा विजय वधवा कृषि विभाग के तत्वावधान में उपायुक्त कुरुक्षेत्र के निर्देशानुसार व डीएमसी कुरुक्षेत्र अमन कुमार के मार्गदर्शन में गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, लोटनी में फसल अवशेष प्रबंधन के महत्व पर जागरूकता फैलाने के लिए चेतना रैली का आयोजन किया गया। जानकारी देते हुए खंड कृषि अधिकारी डॉक्टर सुशील कुमार ने बताया कि इस रैली का उद्देश्य क्षेत्र के किसानों और स्थानीय लोगों को फसल अवशेष जलाने के दुष्प्रभावों और इसके वैकल्पिक प्रबंधन विधियों के प्रति जागरूक करना रहा। रैली में स्कूली बच्चों, शिक्षकों और स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों ने हिस्सा लिया। सभी प्रतिभागियों ने फसल अवशेष प्रबंधन के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए नारे लगाए। इस दौरान फसल अवशेष जलाने से होने वाले पर्यावरण और स्वास्थ्य संबंधी नुकसान के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई और इसके प्रबंधन के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया गया। उन्होंने कहा कि फसल अवशेष प्रबंधन न केवल पर्यावरण की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि यह हमारे स्वास्थ्य और कृषि की सेहत के लिए भी आवश्यक है। उन्होंने सभी से अपील की कि वे फसल अवशेष जलाने से बचें और इसके बजाय वैकल्पिक तरीकों को अपनाएं।फोटो कैप्शन गांव लोटनी के सरकारी स्कूल में जन चेतना रैली निकालते स्कूल बच्चे व कृषि अधिकारी।
Check latest article from this author !
संवैधानिक देशभक्ति: इस्लामी परंपरा की ऐतिहासिक मिसाल
March 2, 2026
इंद्रगढ़ गांव में भव्य हिंदू सम्मेलन का सफल आयोजन
March 2, 2026
Related Posts
Recent Posts
- संवैधानिक देशभक्ति: इस्लामी परंपरा की ऐतिहासिक मिसाल
- 76वां सालाना होला महल्ला समारोह की भव्य तैयारियाँ पूरीधूमधाम से मनाया जायेगा होला महल्ला समारोह – डॉ मनजीत सिह दहिया
- इंद्रगढ़ गांव में भव्य हिंदू सम्मेलन का सफल आयोजन
- “एक वेश्या मरी और उसी दिन उसके सामने रहने वाला बूढ़ा सन्यासी भी मर गया,संयोग की बात है।
- बाजार में एक चिडियामारी तीतर बेच रहा था…??
Recent Comments
About Me
Latest Posts
76वां सालाना होला महल्ला समारोह की भव्य
March 2, 2026
इंद्रगढ़ गांव में भव्य हिंदू सम्मेलन का
March 2, 2026
Subscribe To Our Newsletter
No spam, notifications only about new stories and updates



