कैथल/गुरदेव जोसन/हुक्म मैहला/दैनिक अमृत धारा/12 अक्तुबर /थाना शहर क्षेत्र में एक युवक को चोटे मारकर हत्या करने के के मामले में थाना शहर तथा सीआईए-1 की संयुक्त टीम द्वारा मृतक की पत्नी तथा उसके प्रेमी को काबू कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव डेरा गदला पट्टी अफगान कैथल निवासी गुरनाम सिंह की शिकायत अनुसार उसके पास रजवैली हगरुआ, पुर्णियाँ डगरूआ हाट बिहार निवासी दीपक, उसकी पत्नी अंजली व दीपक का 5-6 वर्षीय लड़का तथा कवैया जिला पूर्णिया बिहार निवासी कृष्ण कुमार 2 महीने पहले रहने के लिए आए थे। जो मेरे पशुबाडा में बने कमरे में एक साथ रहते थे। 6 अक्तुबर को करीब 8 बजे अंजली, दीपक व कृष्ण आपस में लड़ाई झगड़ा करे हुए थे, जिसमें अंजली व कृष्ण ने दीपक को काफी चोटे मारी हुई थी। अंजली व कृष्ण ने दीपक को चोटे मारकर कमरे में बंद करके मौके से भाग गए थे। जिसके बाद में दीपक का सरकारी अस्पताल कैथल में इलाज करवा दवाई दिलाकर घर ले आया था। उसके बाद 8 अक्तुबर की सुबह मैंने देखा की दीपक कमरे के बहार कुर्सी पर बैठा हुआ था मैंने दीपक को आवाज लगाई तो दीपक कुछ नहीं बोला। मैंने दीपक को पास जाकर देखा तो दीपक का शरीर अकड़ा हुआ था, जिसे मैं दीपक को सरकार हस्पताल कैथल में ले गया जहां डॉक्टरों ने दीपक को मृत घोषित कर दिया। जिस बारे थाना शहर में मामला दर्ज कर लिया गया। मामले की जांच थाना शहर प्रबंधक इंस्पेक्टर गीता की अगुवाई में एस आई राजकुमार तथा सीआईए-1 प्रभारी एसआई जसवंत की संयुक्त टीम द्वारा करते हुए महिला आरोपी रजवैली डगरुआ, पुर्णियाँ डगरूआ हाट बिहार निवासी अंजलि तथा कवैया जिला पूर्णिया बिहार निवासी कृष्ण कुमार को 11 अक्टूबर की शाम खुराना रोड ड्रेन पुल के पास से काबू किया गया। पूछताछ में सामने आया कि अंजलि व कृष्ण का प्रेम प्रसंग चल रहा था। जो इस बात को लेकर दीपक व कृष्ण का 6 अक्टूबर को आपस में झगड़ा हो गया। उसी समय कृष्ण व अंजलि ने मिलकर लात घुसो से दीपक को चोटे मारी तथा उसे कमरे में बंद करके फरार हो गए। चोटों कारण बाद ने दीपक की मृत्यु हो गई। दोनों आरोपी रविवार को अदालत के आदेश अनुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए।



