जगाधरी ( अंजू प्रवेश कुमारी दैनिक अमृत धारा)जगाधरी नगर की शांति कॉलोनी में किराये के मकान में रह रही एक महिला द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या किए जाने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस टीम व सीन ऑफ क्राइम टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला अपने पति के साथ करीब दो माह पहले ही उत्तर प्रदेश से आकर यहां किराये पर रहने लगी थी। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
पुलिस का कहना है कि शांति कॉलोनी में महिला द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर जांच की गई। जिस मकान में घटना हुई है, वहां कई कमरे किराये पर दिए गए हैं।
महिला के परिजनों ने आरोप लगाया है कि मकान मालिक ने किरायेदारों के पहचान पत्र पुलिस चौकी में जमा नहीं कराए थे, जबकि यह नियमों के विरुद्ध है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पूरे मामले की गंभीरता से जांच करने और नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts