इस्माईलाबाद दैनिक अमृतधारा (विजय वधवा)
जय माता वैष्णो देवी सेवा समिति द्वारा चंडीगढ़ 12 सेक्टर, पीजीआई में 14वां भंडारा श्रद्धा के साथ सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। समिति के संरक्षक ऋषि बंसल ने बताया कि संस्था द्वारा हर महीने पीजीआई चंडीगढ़ में नियमित भंडारा लगाया जाता है। उन्होंने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य समाज के जरूरतमंद और असहाय लोगों की हर संभव सहायता करना है। इसी उद्देश्य से यह भंडारा गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए समर्पित किया गया। बंसल ने बताया कि समाज सेवा के इस नेक अभियान में विभिन्न क्षेत्र के लोग संस्था से जुड़ रहे हैं, जिससे अधिक से अधिक जरूरतमंदों तक सहायता पहुंच रही है। भंडारे के अवसर पर समिति के अध्यक्ष सपन बंसल, खुशपाल सिद्धू, सुखबीर सिंह, मुकेश गर्ग, जसबीर गिल, धर्मवीर सिंह, राजू गर्ग, पवन सैनी, करण सिंह, पर्व सिंगला, आदेश सिंगला, अक्षत बंसल और हरीश खुराना उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन-पीजीआई चंडीगढ़ में भंडारे में प्रसाद वितरित करते हुए संस्था के सदस्य

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts