रतिया/नरेन्द्र बंसल
कांग्रेस पार्टी द्वारा दिल्ली के रामलीला मैदान मेंआयोजित वोट चोर गद्दी छोड़ो महा रैली में फतेहाबाद जिला महिला अध्यक्ष परमजीत कौर के नेतृत्व में जिले भर से भारी संख्या में महिलाएं दिल्ली महारैली के लिए रवाना हुई। जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष परमजीत कौर ने कहा कि
सिरसा लोकसभा सांसद एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता कुमारी शैलजा के निर्देशानुसार दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित “वोट चोर गद्दी छोड़ो” महा रैली में फतेहाबाद जिले से कांग्रेस महिला कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
इस महा रैली में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय अलका लांबा तथा हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुधा भारद्वाज के आह्वान पर फतेहाबाद जिले की सैकड़ों महिलाएं दिल्ली में आयोजित महारैली में शामिल हुई।
जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष परमजीत कौर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचीं और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। महिलाओं ने लोकतंत्र की रक्षा, वोट की पवित्रता बनाए रखने और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ एकजुट होकर आवाज बुलंद की।
इस अवसर पर महिला नेताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष करती रही है और आने वाले समय में भी जनता की आवाज को मजबूती से उठाया जाएगा।



