गुहला – चीका/ 9 दिसम्बर / दैनिक अमृत धारा/ हुकम सिंह मैहला/राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लदाना चक्कू में जिला स्तरीय युवा ग्राम पंचायत सभा का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय इस प्रतियोगिता का आयोजन जनसंख्या शिक्षा प्रकोष्ठ एससीईआरटी गुरुग्राम के सौजन्य से जिला शिक्षा अधिकारी श्री सुरेश कुमार जी के मार्गदर्शन में प्रत्येक खंड के प्रथम विजेता विद्यालय में किया जा रहा है ।मंच संचालन विद्यालय प्रभारी श्री सुरेश कुमार जी के द्वारा किया गया ।युवा ग्राम पंचायत प्रतियोगिता में सरपंच के रूप में नौवीं कक्षा की छात्रा मानसी व गगनप्रीत ने ग्राम सचिव के रूप में कार्य किया और ग्राम सभा का सफल संचालन किया। ग्राम सभा के आयोजन के द्वारा गांव की महत्वपूर्ण समस्याएं जैसे सिलाई सेंटर का ना होना,नशे की समस्या, रास्तों के निर्माण की समस्या, नशे के दुष्प्रभाव, पेय जल की समस्या, कूड़े के निष्पादन और गांव में स्वच्छता बनाए रखने के लिए युवाओं के योगदान पर बल दिया गया । इस प्रतियोगिता का आयोजन श्री सन्नी बंसल, महेंद्र सिंह व अन्य अध्यापकों की देखरेख में किया गया। प्रतियोगिता के अवलोकन के लिए डाइट कैथल से डी आर यू इंचार्ज डॉक्टर राजकुमार ,प्रवक्ता् रत्न कुमार व डॉ जितेन्द्र कुमार जिला स्तरीय कार्यक्रम में उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts