-कर्म की महत्ता का स्मरण कराता है गीता जयंती महोत्सव : एसडीएम अजय हुडा

-धर्म और सदाचार के मार्ग पर चलने का संदेश दे गया गीता जयंती महोत्सव :एसडीएम गुहला प्रमेश कुमार

गुहला चीका (वरुण वधावन)
दैनिक अमृतधारा
2 दिसंबर। गीता जयंती महोत्सव के तहत सोमवार को जिलेभर के सभी तीर्थों पर दीपोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान विदक्यार तीर्थ पर विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें कलायत के एसडीएम अजय हुड्डा और गुहला के एसडीएम प्रमेश कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। दोनों अधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर गीता आरती की और जनता को धर्म व कर्म के संदेश से प्रेरित किया। इस पूरे आयोजन में राधे राधे संस्था का विशेष सहयोग रहा। इसके अलावा जिले भर में तीर्थाें पर ग्राम पंचायतों के माध्यम से दीपदान किया गया।
कलायत एसडीएम अजय हुड्डा ने अपने संदेश में कहा कि गीता जयंती महोत्सव हमें कर्म की महत्ता का स्मरण कराता है। भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को उपदेश दिया कि हमें फल की चिंता किए बिना अपना कर्तव्य निभाना चाहिए। उन्होंने गीता जयंती के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन की टीम, सभी संस्थाओं और सभी निवासियों को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी। इस तरह के धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन समाज में सकारात्मकता और भाईचारे को बढ़ावा देते हैं।

      गुहला एसडीएम कैप्टन प्रमेश कुमार ने कहा कि गीता जयंती महोत्सव का यह भव्य समापन जिले के लोगों को एक बार फिर धर्म और सदाचार के मार्ग पर चलने का संदेश दे गया। गीता केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं है, बल्कि यह जीवन जीने की कला सिखाती है। गीता के उपदेश आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने महाभारत काल में थे। हमें सत्य, धर्म और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा लेनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts