गुहला चीका, 4 दिसंबर: जननायक जनता पार्टी के प्रदेश प्रधान महासचिव एवं जुलाना रैली के अंबाला व सफीदों के प्रभारी प्रो रणधीर सिंह ने कहा कि हरियाणा में सरकार नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। अपराध चरम पर हैं और किसान व आमजन को प्रताडि़त किया जा रहा है।
प्रो रणधीर सिंह वीरवार को अनाज अनाज मंडी चीका में पहुंच व्यापारियों, मजदूर, ग्रामीणों, किसानों व कार्यकर्ताओ से मिले कार्यकर्ताओं व आमजन को जुलाना में आयोजित होने वाली रैली का निमंत्रण दे रहे थे। प्रो रणधीर सिंह ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था का हाल इस कदर चिंताजनक है कि लूट व डकैती की वारदातें आम हो गई हैं। आए दिन व्यापारियों से फिरौती मांगी जा रही है। किसानों को कोई मुआवजा नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात ऐसे कि प्रदेश के हर वर्ग को आज सरकार की तरफ से प्रताडि़त किया जा रहा है। खासतौर पर किसानों के प्रति प्रदेश के मुख्यमंत्री असंवेदनशील है। ऐसे में प्रदेश सरकार की आमजन व किसानों के प्रति गंभीरता सब के सामने हैं।उन्होंने कहा कि पीएम के कुरुक्षेत्र कार्यक्रम पर केंद्र व प्रदेश सरकार ने 20 करोड़ से अधिक रुपये खर्च दिए जबकि प्रदेश के विकास के लिए एक रुपये की घोषणा नहीं करके गए। इससे जनता खुद को ठगा महसूस कर रही है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि आपकी मेहनत और एकजुटता से जुलाना में 8वें स्थापना दिवस पर 2018के इतिहास पुन: दोहराएगी। उन्होंने कहा कि जेजेपी के सरकार में रहते महिलाओं को सबसे अधिक मान सम्मान दिया गया। महिलाओं को पंचायती राज में 50 प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित की गई। प्रदेश में राशन डिपुओं पर महिलाओं को 33 फीसद आरक्षण दिया गया। जजपा ने गठबंधन सरकार में अपने सभी वादों को पूरा करने का काम किया। उनमें चाहे युवाओं के रोजगार को लेकर 75 प्रतिशत का बिल हो या आमजन के हितों की रक्षा का सवाल। उन्होंने कहा कि आगामी समय में 2029 में जजपा की सरकार बनेगी तो फिर से प्रदेश में कल्याणकारी योजनाओं को लागू करने का काम किया जाएगा। इस मौके पर गुरमुख सिंह, जसविंदर दाबा, हरि सिंह, रामपाल, धर्मपाल खरौदी, देवी दयाल, यशपाल गर्ग, चरण सिंह, हाकम सिंह, लीलु हरिगढ़ भी मौजूद थे।
4 दिसंबर, गुहला चीका: अनाज मंडी चीका में व्यापारियों को जुलाना में होने वाली स्थापना दिवस रैली का न्योता देते प्रो रणधीर सिंह चीका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts