बीबीएन 12 नवंबर

प्रो रघुराज किशोर तिवारी रीवा को आखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का राष्ट्रीय अध्यक्ष व डा वीरेंद्र सिंह सोलंकी को राष्ट्रीय महामंत्री पुनर्निवाचित होने पर हर्ष प्रकट करते हुए छात्र नेताओं ने बधाई दी है। आखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पंजाब प्रदेश अध्यक्ष डा प्रशांत गौतम, महामंत्री जसकरण भुल्लर, पंजाब यूनिवर्सिटी पी यू सी एस सी अध्यक्ष गौरव वीर सिंह, उतर क्षेत्र छात्र नेता गौरव अत्री,परविंद्र सिंह नेगी पंजाब विश्वविद्यालय के जिला संगठन मंत्री, दिनेश चौहान,यू आई एच टी एम डी आर कैंडिडेट रहे स्वस्तिक गौतम शिवम सेठी, अभिषेक भट्ट, विशु गर्ग, जसविंदर, छवि, पूर्व सांसद डा सत्यपाल जैन आदि ने डा तिवारी व सोलंकी को बधाई दी है। छात्र नेताओं ने कहा कि उनकी नियुक्ति होना क्षेत्र में छात्र आउटरीच और संगठनात्मक विस्तार के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को उजागर करती है और विश्वास व्यक्त किया है कि पुनः उनका योगदान देश में संगठन के कार्यों को और मजबूत करेगा।
उक्त दोनों नेता आगामी 29 नवंबर को राष्ट्रीय महाधिवेशन में पदभार ग्रहण करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts