अमृतधारा ब्यूरो चीफ अभय कुमार दीक्षित उन्नाव। उन्नाव में जिलाधिकारी गौरांग राठी की अध्यक्षता में पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर की उपस्थिति में आगामी नवरात्रि पर दुर्गा पूजा, दुर्गा बिसर्जन, दशहरा गांधी जयंती सहित अन्य महत्वपूर्ण कार्यक्रमो के सम्बंध में बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने दुर्गा पूजा रामलीला कमेटी आयोजकों से एक एक करके जानकारी ली और उनके द्वारा बताई गई विभिन्न समस्याओं को शीघ्र पूर्ण कराने का आश्वासन दिया। जिलाधिकारी ने रामलीला दुर्गा पूजा गांधी जयंती को सकुशल शांतिपूर्ण निपटाए जाने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारी को दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी उपजिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारी अपने अपने क्षेत्र में पीस कमेटी की वैठक कर लें जिसमे सम्बन्धित अधिकारियों की भी उपस्थित सुनिश्चित कराई जाए। जिलाधिकारी ने इस अवसर पर सभी मूर्ति विसर्जन स्थलों के बारे में भी जानकारी ली। जिलाधिकारी ने कहा कि कोई नई परंपरा न डाली जाए। उपजिलाधिकारी द्वारा भलीभांति जांच परख कर ही अनुमित दिया जाय। कहा डीजे में निर्धारित डेसीबल में गाने बजाया जाए धार्मिक गाने ही बजे। निर्देशित करते हुए कहा कि कोई भी पशु रोड में न दिखे उन्हें सम्बन्धित गौशालाओं में संरक्षित किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि गंगा जमुनी तहजीब के साथ सभी आयोजन कराएं कोई लापरवाही न हो सभी सम्बन्धित अधिकारी द्वारा कड़ाई से निर्देशो का अनुपालन किया जाये। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर जी ने कहा कि आयोजक गण सड़क से हटाकर प्रसाद वितरण करें। विजली की सुरक्षा साथ ही पंडाल में आग से बचाव के इंतजाम कर लें। कहा पुतले की ऊंचाई लिमिट में रखा जाए। आयोजक गण यह विशेष ध्यान दें कि बिना परमिशन के कोई आयोजन न हो अयोजको से बात कर लिया जाय।
Check latest article from this author !
इंद्रगढ़ गांव में भव्य हिंदू सम्मेलन का सफल आयोजन
March 2, 2026
Related Posts
Recent Posts
- 76वां सालाना होला महल्ला समारोह की भव्य तैयारियाँ पूरीधूमधाम से मनाया जायेगा होला महल्ला समारोह – डॉ मनजीत सिह दहिया
- इंद्रगढ़ गांव में भव्य हिंदू सम्मेलन का सफल आयोजन
- “एक वेश्या मरी और उसी दिन उसके सामने रहने वाला बूढ़ा सन्यासी भी मर गया,संयोग की बात है।
- बाजार में एक चिडियामारी तीतर बेच रहा था…??
- चूना जो पान में लगा के खाया जाता है
Recent Comments
About Me
Latest Posts
76वां सालाना होला महल्ला समारोह की भव्य
March 2, 2026
इंद्रगढ़ गांव में भव्य हिंदू सम्मेलन का
March 2, 2026
“एक वेश्या मरी और उसी दिन उसके
February 28, 2026
Subscribe To Our Newsletter
No spam, notifications only about new stories and updates



