गुहला चीका ,दैनिक अमृतधारा
(वरुण वधावन)
डीएवी पब्लिक स्कूल, चीका में वार्षिक खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में कक्षा तीसरी से कक्षा सातवीं के विद्यार्थियों ने भाग लिया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती संध्या बठला ने अपने कर कमलों द्वारा किया । इस अवसर पर डी पी निर्मल सिंह, तीर्थ राज ओझा और पूजा मैडम ने रेफ़री की भूमिका निभाते हुए खेलों का संचालन किया।
विद्यालय के विद्यार्थियों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिता में भाग लिया। मैदान में छात्रों का खेल-भावना और अनुशासन देखते ही बनता था। इस मौके पर प्रधानाचार्या संध्या बठला ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलों से हमारा सामाजिक ,शारीरिक ,मानसिक विकास होता है। आपसी भाईचारा बढता है।हमें खेलों में बढचढ़ कर भाग लेना चाहिए।
कार्यक्रम के अंत में विजेता विद्यार्थियों को स्वर्ण, रंजत और कांस्य पदक देकर सम्मानित किया गया। बच्चों के लिए रिफ्रेशमेंट की भी व्यवस्था की गई थी।
कार्यक्रम का मंच संचालन सचिन शर्मा ने सफलतापूर्वक किया। सभी शिक्षकों ने सक्रिय सहयोग देकर खेल उत्सव को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस अवसर पर ईशम सिंह,संजीव गुप्ता,सुखविंद्र सिंह , सुरेश कुमार,विक्रम पूनिया,संजय सैनी आदि शिक्षक मौजूद रहे।



