मध्य पूर्व में युद्ध की आग और होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते तनाव के बीच पहली बार सऊदी अरब से कच्चा तेल लेकर मुंबई पहुंचा सुएजमैक्स टैंकर शेनलॉन्ग। जहाज में 1,35,335 मीट्रिक टन क्रूड ऑयल है, जो मुंबई पोर्ट पर बर्थिंग के बाद महुल रिफाइनरी भेजा जाएगा।

यह टैंकर दो हफ्ते से चल रहे संघर्ष के बावजूद भारतीय कैप्टन सुक्षांत सिंह संधू और 29 क्रू मेंबर्स (भारतीय, पाकिस्तानी और फिलिपिनो) के नेतृत्व में सुरक्षित भारत आया। इसका डिस्चार्जिंग काम लगभग 36 घंटे में पूरा होगा।

इस कदम से देश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी उत्पादों की सप्लाई में सुधार की उम्मीद जगी है। हालांकि, होर्मुज में खतरा अभी टला नहीं है और ईरान ने गैर-चीन बाउंड जहाजों पर पाबंदी जारी रखी है। आने वाले दिनों में और जहाजों के आने पर भी नजर रहेगी।

यह घटना भारत की ऊर्जा सुरक्षा और वैश्विक तेल आपूर्ति के लिए बेहद अहम है।

दैनिक अमृत धारा समाचार पत्र
S k girdhar editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts