गोंडा में पान मसाला, तंबाकू और सिगरेट के दामों में अचानक बढ़ोतरी से बाजार में हड़कंप मचा हुआ है। फुटकर दुकानदारों का आरोप है कि थोक विक्रेता मनमाने दामों पर सामान दे रहे हैं, जिससे उन्हें मजबूरी में ग्राहकों को महंगे दाम पर बिक्री करनी पड़ रही है।
महंगे दामों को लेकर कई जगह दुकानदारों और ग्राहकों के बीच नोकझोंक की स्थिति भी बन रही है। दुकानदारों का कहना है कि कई थोक व्यापारी कंपनियों द्वारा निर्धारित कीमत से अधिक दाम पर माल दे रहे हैं और कई बार बिल देने से भी बचते हैं।
वहीं ग्राहकों का कहना है कि रोज-रोज बढ़ती कीमतों से उनकी जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। लोगों ने जिला प्रशासन से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है, ताकि बाजार में कीमतों पर नियंत्रण हो सके।
amritdharanews.com
S k girdhar 7015094565



