चंडीगढ़: सर्दियों के मौसम को ध्यान में रखते हुए चंडीगढ़ के सभी स्कूलों का समय बदल दिया गया है। चंडीगढ़ शिक्षा विभाग ने स्कूलों के बदले हुए समय को लेकर विद्यार्थियों और स्टाफ के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस नोटिफिकेशन के अनुसार, 1 नवंबर 2025 से चंडीगढ़ के सभी सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। नए आदेशों के तहत सिंगल शिफ्ट और डबल शिफ्ट स्कूलों के लिए समय निर्धारित किया गया है।

सिंगल शिफ्ट स्कूलों (सभी कक्षाओं) में स्टाफ का समय सुबह 8:10 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक रहेगा, जबकि विद्यार्थियों का समय सुबह 8:20 बजे से दोपहर 2:20 बजे तक होगा। इसी तरह, डबल शिफ्ट स्कूलों (कक्षा 6वीं और उससे ऊपर) में स्टाफ का समय सुबह 7:50 बजे से दोपहर 2:10 बजे तक और विद्यार्थियों का समय सुबह 8:00 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक रहेगा।

शाम की शिफ्ट (कक्षा पहली से 5वीं तक) के लिए स्टाफ का समय सुबह 10:50 बजे से शाम 5:10 बजे तक और विद्यार्थियों का समय दोपहर 12:45 बजे से शाम 5:00 बजे तक निर्धारित किया गया है।ये आदेश चंडीगढ़ के सभी सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों के प्रमुखों को पालन के लिए भेज दिए गए हैं और ये नियम 1 नवंबर 2025 से 31 मार्च 2026 तक लागू रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts