
चंडीगढ़, 31 अक्टूबर 2025: पंजाब के राज्यपाल एवं यूटी के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने आज फोटोग्राफ़िक सोसाइटी ऑफ चंडीगढ़ (पीएससी) की वार्षिक समूह प्रदर्शनी फोटो 2025 का उद्घाटन पंजाब कला भवन, सेक्टर 16 में किया। इस प्रदर्शनी में सोसाइटी के सदस्यों की आर्टिस्टिक विज़नऔर फोटोग्राफ़ी के उत्कृष्ट कौशल को प्रस्तुत किया गया है। 33 वर्षों से अधिक की रचनात्मक परंपरा को आगे बढ़ाते हुए, इस वर्ष की प्रदर्शनी में 27 प्रतिभाशाली फ़ोटोग्राफ़रों के लगभग 120 आकर्षक फ़ोटो प्रदर्शित किए गए हैं। इनमें लैंडस्केप, पोर्ट्रेट, स्ट्रीट और फाइन आर्ट फोटोग्राफ़ी जैसी विभिन्न शैलियों की तस्वीरें शामिल हैं। प्रत्येक तस्वीर अपने रचनाकार की अनोखी दृष्टि और संवेदनशील अभिव्यक्ति को दर्शाती है, जो उच्च गुणवत्ता वाले प्रिंट में प्रदर्शित की गई हैं।



