दैनिक अमृत धारा/ रविन्द्र पोपली/नाहन :संगम ने अपनी शुरुआती शिक्षा सिरमौर हिल्स स्कूल से पूरी की। इसके बाद उन्होंने जमा एक व जमा दो तक की की पढ़ाई के लिए AVN स्कूल का रुख किया। उच्च शिक्षा के लिए, संगम ने इग्नू (IGNOU) से बीकॉम (B.Com) की डिग्री प्राप्त की और इसी दौरान अपने सीए बनने के सपने को भी जीवित रखा। इस सपने को साकार करने के लिए उन्होंने दिल्ली से अपनी आर्टिकलशिप (प्रशिक्षण) सफलतापूर्वक पूरी की।संगम के पिता राजेश सैनी और माता रीता सैनी यशवंत विहार में एक दुकान चलाते हैं। माता-पिता ने हमेशा अपने बच्चों की पढ़ाई में कोई कमी नहीं आने दी और उनके सपनों को पूरा करने के लिए हर संभव सहयोग दिया। बेटी की इस बड़ी सफलता पर सैनी परिवार में खुशी का माहौल है। संगम ने यह परीक्षा पास करके न केवल अपने माता-पिता के त्याग और विश्वास को सम्मान दिया है, बल्कि पूरे नाहन शहर को गर्व करने का मौका भी दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts