
दैनिक अमृत धारा/रविन्द्र पोपली/गुरुग्राम: चितकारा यूनिवर्सिटी के छात्रों ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि युवाओं में नवाचार और उद्यमिता की अपार संभावनाएं हैं। यूनिवर्सिटी के एंटरप्रेन्योरशिप 101 प्रोग्राम से जुड़े छात्रों के 18 स्टार्टअप्स ने माइक्रोसॉफ्ट के गुरुग्राम ऑफिस में अपने आइडियाज और इनोवेशन का शानदार प्रदर्शन किया। यह आयोजन चितकारा यूनिवर्सिटी की उस सोच को दर्शाता है, जिसमें छात्रों को न सिर्फ पढ़ाई में बल्कि वास्तविक दुनिया की चुनौतियों से निपटने और रोजगार सृजक बनने के लिए तैयार किया जाता है।इससे पहले छात्रों ने चितकारा यूनिवर्सिटी की प्रो चांसलर डॉ. मधु चितकारा से मुलाकात की। उन्होंने छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि, “चितकारा यूनिवर्सिटी में हम मानते हैं कि उद्यमिता केवल व्यवसाय शुरू करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम है। हमारे छात्र निर्भीक होकर नवाचार करते हैं और ऐसे समाधान लेकर आते हैं जो वास्तविक प्रभाव डालते हैं। मुझे गर्व है कि वे आज माइक्रोसॉफ्ट जैसे वैश्विक मंच पर विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।”माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस में आयोजित इस आयोजन में छात्र उद्यमियों ने अपने स्टार्टअप्स को निवेशकों, मेंटर्स और माइक्रोसॉफ्ट नेतृत्व टीम के सामने पेश किया। उनके स्टार्टअप्स में हेल्थटेक, एजटेक, सस्टेनेबिलिटी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे क्षेत्र शामिल थे जोकि विश्वविद्यालय के नवाचार को सामाजिक उपयोगिता से जोड़ने के विज़न को मजबूत करते हैं।कार्यक्रम में इनदबॉक्स, इकोस्टीलिक्स और नवगति को शीर्ष तीन स्टार्टअप्स के रूप में सम्मानित किया गया और नकद पुरस्कार दिए गए। कई अन्य टीमों को विशेष सराहना और माइक्रोसॉफ्ट की ओर से उपहार मिले। वहीं, दो स्टार्टअप्स को निवेशकों ने मेंटॉरशिप और संभावित सहयोग के लिए चुना — जो चितकारा यूनिवर्सिटी के उद्यमिता इकोसिस्टम की सफलता का प्रमाण है।यह पूरा आयोजन विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर एंटरप्रेन्योरशिप एजुकेशन एंड डेवलपमेंट (सीईईडी) के तत्वावधान में हुआ, जिसने छात्रों को इंडस्ट्री एक्सपोज़र, नेटवर्किंग अवसर और अनुभवी निवेशकों से सीधा फीडबैक प्राप्त करने का मौका दिया।चितकारा यूनिवर्सिटी ने एक बार फिर दिखाया है कि यहाँ विचार जन्म लेते हैं, सपनों को दिशा मिलती है और नवाचार को अवसर मिलता है। विश्वविद्यालय लगातार अपने छात्रों को बड़ा सोचने, साहसपूर्वक आगे बढ़ने और भविष्य के इनोवेशन लीडर बनने के लिए प्रेरित कर रहा है।



