
चंडीगढ़ निगम की बैठक में मेयर को आया फोन:हंसी-ठिठोली में बदला माहौल, 24 घंटे पीने लायक पानी के एजेंडे पारित नहीं चंडीगढ़ शहर में चौबीस घंटे पीने लायक पानी के साथ साथ मनीमाजरा पॉकेट नंबर 6 की जमीन बेचने पर फिलहाल रोक लग गई है। निगम हाउस की बैठक के दौरान एक दिलचस्प घटना क्रम हुआ है, जिससे एक दम गंभीर माहौल हंसी ठिठोली में बदल गया।नगर निगम हाउस की बैठक में जैसे ही मनीमाजरा हाउसिंग प्रोजेक्ट पर मेयर हरप्रीत कौर बबला घिरीं तो अचानक उनका फोन बजा, उनकी तरफ से फोन पर कुछ बात करने के बाद नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार को पकड़ा दिया।तभी सामने खड़ीं पार्षद प्रेम लता ने इस पर चुटकी ली और कहा बबला भाई का फोन है, बाद में हाउस हाल के ऊपर बैठे बबला की तरफ इशारा करते हुए कहा कभी हमें भी गाइड कर दिया करो…. और हॉल में सभी हंसने लगे।



