
चण्डीगढ़ : श्री खाटू श्याम प्रचार मण्डल, चंडीगढ़ द्वारा 27वां विशाल श्री श्याम महोत्सव प्राचीन श्री हनुमान मंदिर, सेक्टर 32 ए में धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर आमंत्रित मुख्य भजन गायककार कन्हैया मित्तल, संजय खेमका, महावीर अग्रवाल वासु, पंडित रवींद्र शास्त्री, अश्वनी शर्मा मोंटू व सोनू ने अपने-अपने भजनों की प्रस्तुति दी। श्रीश्याम वार्षिकोत्सव के अवसर गणेश पूजन के उपरांत पंडित रवींद्र शास्त्री ने गणेश वंदना, सरस्वती वंदना से कार्यकर्म का शुभ आरम्भ किया।
मुख्य भजन गायक कार कन्हैया मित्तल ने भक्तों ने मिलजुल कर दरबार सजाया है, हारा हू बाबा बस तुझ पे भरोसा है, ये प्रार्थना दिल की बेकार नहीं होगी, पूरा है भरोसा मेरी हार नहीं आदि भजन गाए। इस अवसर पर महावीर अग्रवाल ने एंकर के रूप में बाबा श्याम जी कथा से सभी भक्तों को अवगत कराया। वार्षिक महोत्सव समारोह उपरांत आरती करने के बाद छपन भोग-भंडारा प्रसाद वितरण किया गया।



