चण्डीगढ़ : कार्तिक मास के पावन अवसर पर श्री राम मन्दिर, सैक्टर 47-डी में श्रीम‌द्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ कराई जा रही है जिसमें सुप्रसिद्ध कथाव्यास सद्भावना दूत भागवताचार्य डॉ रमनीक कृष्ण जी महाराज कथा कर रहे हैं।  डॉ. रमणीक कृष्ण जी महाराज ने कथा सुनाते हुए कहा कि श्रीमद्भागवत पुराण हिंदू धर्म के18 प्रमुख पुराणों में से एक है। यह पुराण अशांत जीवन को शांति प्रदान करने में सहायक माना जाता है।
इसकी महिमा इतनी अपरंपार है कि शुकदेवजी ने कहा है कि समस्त वेदों की उपासना, तप, जप और अनुष्ठान भी इसके सोलहवें हिस्से के बराबर नहीं हैं। कथा 29 अक्तूबर तक चलेगी व समय रोजाना सांय 3 से रात्रि 7 बजे तक है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts