इस्माईलाबाद, दैनिक अमृतधारा (विजय वधवा)
मनीष पपनेजा मेमोरियल पब्लिक स्कूल, इस्माईलाबाद में गुरुपर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना सभा से हुई। जिसका संचालन कक्षा छठी सी के विद्यार्थियों ने किया। सभा में विद्यार्थियों ने शब्द कीर्तन, कविता पाठ तथा गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं पर प्रेरक विचार प्रस्तुत किए। इस अवसर पर गुरु नानक देव जी की दया और करुणा पर आधारित एक हिंदी नाटिका भी मंचन किया गया। नाटक में विद्यार्थियों ने गुरु नानक देव जी के जीवन की प्रेरक घटनाओं को जीवंत रूप में प्रस्तुत करते हुए यह संदेश दिया कि उनका जीवन सदैव हमारे लिए एक आदर्श है। नाटिका ने यह भी दर्शाया कि किस प्रकार गुरु नानक देव जी ने मानवता, समानता और सेवा के माध्यम से समाज में प्रेम व एकता का संदेश फैलाया। कार्यक्रम में इंटर-हाउस शब्द कीर्तन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न सदनों के विद्यार्थियों ने भक्ति भाव से भाग लिया और मधुर शब्द गायन से वातावरण को गुरु भक्ति में रंग दिया। स्कूल चेयरमैन अंकुर पपनेजा, लेहा पपनेजा व प्राचार्य डॉ. रचना बत्रा ने अपने संबोधन में कहा कि गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं आज भी हमारे जीवन को सही दिशा प्रदान करती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि वे अपने जीवन में सत्य, दया और सेवा के मार्ग पर चलें



