गुहला चीका दैनिक अमृतधारा (वरुण वधावन)
मां ज्वाला जी इंटरनेशनल फाउंडेशन ट्रस्ट, चीका द्वारा नव वर्ष के पावन अवसर पर प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी भव्य भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। यह भंडारा 30, 31 दिसंबर व 1 जनवरी को अंबा होटल हिमाचल प्रदेश परिसर में भक्तिमय वातावरण में संपन्न होगा।भंडारे की सफल एवं सुचारू व्यवस्था के लिए हिमाचल प्रदेश ज्वालामुखी में लगने वाले भंडारे के लिए संस्था के सदस्यों को विभिन्न सेवाओं एवं व्यवस्थाओं की जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं। सभी सदस्यों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने दिए गए समय और स्थान पर उपस्थित रहकर सेवा कार्य में पूर्ण निष्ठा से सहयोग दें।इसके साथ-साथ प्रसाद वितरण, भोजन परोसने एवं लाइन व्यवस्था की जिम्मेदारी, भोजन की तैयारी, सामग्री प्रबंधन एवं रसोई की स्वच्छता का ध्यान,श्रद्धालुओं की भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा और मार्गदर्शन,आने वाले भक्तों का स्वागत, जानकारी उपलब्ध करवाना एवं आवश्यक सहायता देना,स्थल की सफाई, कचरा प्रबंधन और पूरे आयोजन स्थल को स्वच्छ रखना सभी सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।ट्रस्ट ने कहा कि हिमाचल प्रदेश ज्वालामुखी संस्था के सदस्यों का सहयोग हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा ट्रस्ट ने चीका व अन्य क्षेत्र के सभी भक्तों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर नव वर्ष पर माता के भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ प्राप्त करें।इस अवसर पर संस्था का राष्ट्रीय अध्यक्ष रिंकू गोयल
चीका, संस्था का प्रधान विरेंद्र गोयल ,
मुकेश जैन, विरेंद्र वर्मा, दिनेश गोयल, धीरज गोयल, योगेश गर्ग, मुकेश गर्ग, लवली बंसल
सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts