पिंजौर/शर्मा (दैनिक अमृतधारा)
पिंजौर बद्दी रोड़ पर में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ है, मिली जानकारी अनुसार पिंजौर बद्दी रोड़ पर गांव खड़ा पत्थर के शिव मंदिर के सामने रविवार सुबह एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क पार कर रही 13 वर्षीय बच्ची गंगा को जोरदार टक्कर मार दी, हादसा इतना भीषण था कि टक्कर मारने के बाद चालक ने वाहन को बच्ची के ऊपर से निकाल दिया और मौके से फरार हो गया, घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, हादसे में घायल बच्ची ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया, पिंजौर पुलिस को दिए बयान में वासुदेवपुरा निवासी सोराम ने बताया कि वह मजदूरी का काम करता है, रविवार को सुबह करीब साढ़े छे बजे वह अपनी दो बेटियों, गंगा और सपना के साथ कबाड़ इकट्ठा करने के लिए लोहगढ़ वासुदेवपुरा की ओर निकला था, जब वे खड़ा पत्थर के सामने हाईवे पार कर रहे थे, तभी बद्दी की ओर से आए एक अज्ञात वाहन ने उसकी चौथे नंबर की बेटी गंगा को सीधी टक्कर मार दी, टक्कर लगते ही गंगा दूर जा गिरी, जिसके बाद चालक ने लापरवाही से गाड़ी उसके ऊपर चढ़ा दी, पिता और अन्य लोगों के शोर मचाने के बावजूद चालक वाहन लेकर मौके से भाग निकला, खून से लथपथ गंगा को तुरंत स्थानीय लोगों की मदद से सेक्टर 6 स्थित नागरिक अस्पताल पंचकूला ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, गंगा की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया, मृतक बच्ची सात बहनों में से एक थी, हादसे की सूचना मिलते ही पिंजौर पुलिस ने मृतक के पिता सोराम के बयानों के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है तथा आरोपी वाहन और उसके चालक की तलाश कर रही है, शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts