रतिया/नरेन्द्र बंसल
पतंजलि योग समिति, भारत स्वाभिमान, युवा भारत व पतंजलि किसान समिति जिला फतेहाबाद की एक अति आवश्यक बैठक 14 दिसम्बर दिन रविवार को प्रात: 10 बजे संगंठन के जिला कार्यालय माडल टाऊन फतेहाबाद में होगी।
यह जानकारी पतंजलि योग समिति के जिला मीडिया प्रभारी सुरेश मंगला ने दी। उन्होंने बताया कि इस बैठक में भारत स्वाभिमान हरियाणा के प्रभारी ईश कुमार आर्य तथा हिसार मंडल प्रभारी मदन गोपाल आर्य विशेष रुप से भाग लेंगे। बैठक में जिला समिति के कार्यों की समीक्षा की जाएगी तथा आगामी कार्यों की योजना बनाई जाएगी।
बैठक में पतंजलि योगपीठ हरिद्वार में 25 से 28 दिसंबर 2025 तक आयोजित होने वाले जिला व तहसील प्रभारियों के शिविर पर भी चर्चा की जाएगी व संगठन के कार्यों को गति देने के लिए कुछ सदस्यों को जिला व खंड स्तर पर नए दायित्व भी दिए जाएंगे।



