जयपुर l

जयपुर के वैशाली मार्ग में आज पदमा सैलून मेकअप एकेडमी का दीप प्रज्वलन व सरस्वती वंदना के साथ भव्य शुभारंभ किया गया l
ज्योतिष गुरु मुकेश जोशी व वैदिक योगेश शर्मा के आचार्यत्व में पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना करवाई गई l

एकेडमी की डायरेक्टर प्रियंका चौहान ने बताया कि इस सैलून एकेडमी में सिर्फ लोगों को सुंदर बनाना नहीं बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है
यह एकेडमी युवाओं को प्रोफेशनल स्तर की विशेष ट्रेनिंग देगी जिससे वह देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अपनी पहचान बना सके l
संस्थान का मुख्य उद्देश्य है हर हाथ को हुनर देना और हर चेहरे पर आत्मविश्वास जगाना l

मुख्य अतिथि रेखा राठौड़ व नीलू शर्मा ने बताया कि सैलून अकैडमी जैसी पहल आज के समय की जरूरत है जब युवाओं को रोजगार की राह दिखाने वाले ऐसे संस्थान खुलते हैं तो समाज में आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास दोनों बढ़ते हैं
सालों अकैडमी का यह शुभारंभ सिर्फ एक संस्था की शुरुआत नहीं बल्कि युवाओं के उज्जवल भविष्य की और बढ़ाया गया एक आत्मविश्वास भरा कदम है

सैलून अकैडमी में ब्यूटी मेकअप हेयर स्टाइलिंग नेल आर्ट स्किन केयर और ग्रूमिंग जैसे कोर्स की पढ़ाई कराई जाएगी या ट्रेनिंग के दौरान छात्रों को लाइव मॉडल पर प्रैक्टिकल वर्क का अनुभव मिलेगा साथ ही नवीनतम तकनीक आधुनिक उपकरण और प्रोफेशनल गाइडेंस की पूरी सुविधा होगी l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts