दैनिक अमृतधारा (सुनील शर्मा )करनाल 6 फरवरी 2026
आर. एस. पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रांगण में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी पारितोषिक वितरण संध्या आयोजित की गई। विद्यालय के संस्थापक श्री माननीय रघुविंदर सिंह विर्क जी ने ज्योति प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके पश्चात विद्यालय के बच्चों ने सरस्वती वंदना कर माताजी का आशीर्वाद लिया। उसके पश्चात अंग्रेजी और हिंदी की वाद विवाद प्रतियोगिता में होनहार छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। खेल विद्यार्थियों के गुणों को संवारते हैं। अभिमन्यु, विवान, निखिल, पारूष , निवेदित तथा युवराज मंगल ने राज्य स्तरीय क्रिकेट में प्रथम तथा राज्य स्तरीय टीम में उनका चयन हो गया है। कुशान का विद्यालयी स्तरीय की क्रिकेट टीम में चयन हो गया है। लड़कियों ने भी क्रिकेट में अपनी जगह बनाई, जिसमें मन्नत, तृप्ति और कनिका का नाम प्रमुख है।मन्नत तृप्ति कनिका का राज्य स्तर पर द्वितीय स्थान तथा मन्नत और तृप्ति का राष्ट्रीय विद्यालय टीम में चयन हो गया है। सभी भविष्य के क्रिकेट सितारे हैं। तो वहीं कलश ने लॉन टेनिस में अपनी प्रतिभा को साबित किया है उन्होंने पश्चिम बंगाल की टीम का प्रतिनिधित्व किया है तथा कलकता हार्ड कोर्ट प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
हर्षित , खुशी, दक्ष ने बॉक्सिंग में जिला स्तर पर स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
तनिश ने सी. बी. एस. ई की खेल प्रतियोगिता में कांस्य पदक प्राप्त किया। और अपना जौहर दिखाया तो वहीं आठवीं कक्षा की हेजल ने स्केटिंग की राष्ट्रीय टीम में अपना स्थान पक्का किया है।
वैष्णवी अंतरराष्ट्रीय शूटिंग की खिलाड़ी हैं। उन्होंने शुटिंग की राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता मे द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
रोहिणी ने टांइ कवांडो में अपना जौहर दिखाया। राज्य स्तर में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
यह विद्यालय खेल के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी तैयार करता है।
सी.बी.एस.सी. की बारहवीं की परीक्षा 2024-25 में वैष्णवी सिंगला ने 98.8% अंक लेकर राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया और इस उपलब्धि के लिए विद्यालय के प्रबंधक श्री रघुविंदर सिंह विर्क जी ने उसे 51 हजार का इनाम दिया साथ ही साथ चक्षित को नीट परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए सम्मानित किया।
विद्यालय की लड़कियों ने भिन्न भिन्न प्रदेशों की संस्कृति को अपने नृत्य के द्वारा दर्शाया और भारत की विभिन्नता में एकता की संस्कृति का संदेश दिया।
इसके पश्चात नर्सरी से पांचवीं तक के बच्चों को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिये प्रथम,द्वितीय और तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया। छोटे छोटे बच्चो ने नृत्य करके दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
शौर्य और दर्शिका ने बाल भवन में आयोजित भाषण प्रतियोगिता में दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया तो वहीं मानव सिंगला और पारस ने प्रश्नोत्तरी में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी प्रतियोगिता में इषिका ने सुलेख प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। नियति , राघव सिंगला, दिव्यांशी, हनि, दिव्या आदि ने विभिन्न प्रतियोगिता में पुरस्कार प्राप्त किये। इशिका और तनिशा ने DEO,करनाल द्वारा आयोजित निबंध प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त किया। तत्पश्चात विद्यालय में आयोजित नृत्य प्रतियोगिता में आने वाले प्रथम द्वितीय तृतीय छात्रों को पुरस्कार प्रदान किये गए साथ ही साथ मेहंदी रचना में भी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। छठी से आठवीं तक के विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक प्रतिभा के लिए सम्मानित किया।
अंत में विद्यालय के प्रबंधक श्री रघुविंदर सिंह विर्क जी ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी तथा उन्हें आगे बढ़ते रहने का आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर विद्यालय के अभिभावकों के साथ साथ प्रधानाचार्य और अन्य अध्यापक वर्ग भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts