इस्माईलाबाद, दैनिक अमृतधारा विजय वधवा
प्रदेश सरकार आदेशानुसार किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन तथा फानों में आग न लगाने के लिए जागरूक करने के लिए फसल अवशेष प्रबंधन नोडल अधिकारी एवं जिला निगम आयुक्त अमन कुमार की अध्यक्षता में बीडीपीओ कार्यालय में एक किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें किसान, नम्बरदार, सरपंच, चौंकीदार आदि ने हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि फसल अवशेष में आग लगाने से जहां पर्यावरण दूषित होता है वहां पर खेतों के मित्र कीटों के जल जाने से खेत की उपज शक्ति कम हो जाती है। उन्होंने कहा कि अगर कोई किसान पराली जलाता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। आग लगाने वाले किसान के खिलाफ जुर्माने के अलावा दो साल की कैद का भी प्रावधान है। इसके अलावा जमीन की रिकॉर्ड में रेड एंट्री होने के बाद किसान मंडी में अपनी सरकार सरकारी समर्थन मूल्य पर नहीं बेच सकेगा। पराली की गांठ बनने पर किसान को प्रोत्साहन राशि भी सरकार की तरफ से दी जाती है। उन्होंने किसानों को पराली में आग न लगाने के लिए जागरूक किया। खेतों में आग लगाने से रोकने के लिए पटवारी, पशुपालन विभाग, कृषि विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटियां लगाई गई है जो निरंतर निगरानी रखे हुए है।
फोटो कैप्शन-इस्माईलाबाद बीडीपीओ कार्यालय में संगोष्ठी को संबोधित करते हुए अमन कुमार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts