इस्माईलाबाद, दैनिक अमृतधारा विजय वधवा
गांव झांसा व आसपास के क्षेत्र में दशहरे का पर्व धूमधाम व श्रद्धापूर्वक मनाया गया। जानकारी देते हुए क्लब के उपप्रधान गुरमीत कक्कड़ ने बताया कि दशहरा मैदान का शुभारंभ समाज सेवी सुरेश छाबड़ा व संदीप गाबा ने किया।लोगों ने एक दूसरे को बुराई पर अच्छाई की जीत की बधाई देते मिठाई बांटकर खुशी मनाई गई। दशहरे के पर्व के उपलक्ष्य में बाजारों में भी खासी रौनक बनी रही। लोगों अपने परिवार व रिश्तेदारों के लिए उपहारों की खरीददारी में व्यस्त रहे। वहीं शहर के ऋषि मारकंडेश्वर रामलीला ड्रामाटिक क्लब के तत्वावधान में आयोजित रामलीला मंचन में रावण वध के साथ बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनाया गया। दशहरा मैदान में रावण का करीब 40 फुट के ऊंचे पुतला बनाया गया। पुरानी परम्परा के अनुसार श्री राम की सेना ने साथ पूरे नगर की परिक्रमा कर दशहरा मैदान में पहुंचे जहां पर क्लब के कलाकारों द्वारा श्री राम व रावण के भयंकर युद्ध का मंचन किया गया। रावण वध का मंचन देखने के लिए शहर व क्षेत्र से सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उमड़े रहे और अंत में श्री राम के बाण से बुराई का प्रतीक रावण के पुतले को आग के हवाले कर दिया गया और पुतले में आग लगते ही सारा वातावरण श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। इस मौके पर सरपंच पवन गाबा,राजपाल सिंह,विकास,रिंकू,सोनू,विजय गाबा,जगदीश गाबा इत्यादि मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन झांसा के दशहरा मैदान में धू धू कर जलता रावण का पुतला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts