रतिया 29 सितंबर ( नरेन्द्र बंसल )क्षेत्र की समाजसेवी संस्था भगत धन्ना जट्ट समाज सुधार समिति की विशेष बैठक गुरुद्वारा श्री गुरु ग्रंथ साहिब में संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष शेर सिंह खोखर की अध्यक्षता में हुई | इस बैठक में संस्था द्वारा किए गए समाज सेवी कार्यों की समीक्षा की गईं | बैठक में भगत धन्ना जट्ट जी के मंदिर की साफ सफाई व लोगों की आस्था के अनुसार धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करने पर चर्चा हुई | बैठक में बताया गया कि समाज सुधार समिति का गठन 1997 में हुआ जो क्षेत्र में समय-समय पर समाजसेवी कार्यो में बढ़ चढ़कर भाग लेते हैं | समिति के संरक्षक डॉ नैब सिंह मंडेर ने संगठन द्वारा किए गए कार्यों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की | उन्होंने बताया कुछ माह पहले सांसद सुभाष बराला की अगवाई में भगत धन्ना जट्ट जी की जयंती पर प्रदेश स्तरीय बड़ा कार्यक्रम जींद में हुआ जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी द्वारा बहुत ही सम्मान प्राप्त हुआ| बैठक में उपस्थित सभी प्रबुद्धजनों ने एकमत होते हुए कहा की समिति में नए सदस्य और लिए जाएं | इस मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष खोखर ने बताया की समिति के कई वरिष्ठ सदस्यों की मृत्यु हो गई इसलिए उनके परिवार जनों में से एक-एक सदस्य लेना आवश्यक है | बैठक में समाज सुधार एवं समाज सेवी कार्यों को करने हेतु योजना बनाई गई | इस मौके पर मक्खन सिंह,वरिष्ठ सदस्य गुरजन्ट सिंह ढिलों,तरसेम सिंह, सुखदेव सिंह खोखर, जोगिंदर सिंह उर्फ लीला सैनी, राम चंद सिंह,गुरसेवक सिंह खोखर सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित है |
Check latest article from this author !
संवैधानिक देशभक्ति: इस्लामी परंपरा की ऐतिहासिक मिसाल
March 2, 2026
इंद्रगढ़ गांव में भव्य हिंदू सम्मेलन का सफल आयोजन
March 2, 2026
Related Posts
Recent Posts
- संवैधानिक देशभक्ति: इस्लामी परंपरा की ऐतिहासिक मिसाल
- 76वां सालाना होला महल्ला समारोह की भव्य तैयारियाँ पूरीधूमधाम से मनाया जायेगा होला महल्ला समारोह – डॉ मनजीत सिह दहिया
- इंद्रगढ़ गांव में भव्य हिंदू सम्मेलन का सफल आयोजन
- “एक वेश्या मरी और उसी दिन उसके सामने रहने वाला बूढ़ा सन्यासी भी मर गया,संयोग की बात है।
- बाजार में एक चिडियामारी तीतर बेच रहा था…??
Recent Comments
About Me
Latest Posts
76वां सालाना होला महल्ला समारोह की भव्य
March 2, 2026
इंद्रगढ़ गांव में भव्य हिंदू सम्मेलन का
March 2, 2026
Subscribe To Our Newsletter
No spam, notifications only about new stories and updates



