इस्माईलाबाद, दैनिक अमृतधारा (विजय वधवा)
जिला संयोजक खेल प्रकोष्ठ भाजपा पुनीत मल झांसा ने कहा कि भाजपा सरकार का उद्देश्य पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं को पहुंचाना है। वे यहां गांव झांसा में अपने प्रतिष्ठान पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा पार्टी एक मात्र ऐसी पार्टी के जिसमें प्रत्येक कार्यकर्ता को उसकी योग्यता के अनुसार आगे बढऩे का मौका दिया जाता है। भाजपा की कल्याणकारी नीतियों से आज प्रत्येक वर्ग खुश है। गांवों में भी शहरों की दर्ज कर विकास कार्य किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि पार्टी की कथनी व करनी में कोई फर्क नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ग्रामीण आंचल में भी खेलों को बढ़ावा देने के लिए तरह तरह की योजनाएं चला रही है। उन्होंने कहा कि आज विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। इसी लिए वे छोटे छोटे मामलों को बड़ा बना कर जनता को अपने पक्ष में करने पर लगे हुए है लेकिन जनता सब समझ चुकी है।
फोटो कैप्शन-गांव झांसा में अपने प्रतिष्ठान पर जानकारी देते हुए पुनीत मल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts