यमुनानगर में नगर निगम भवन,छट पूजा घाट,हमीदा पार्क निर्माण आदि पर जल्द शुरू होगा काम – विधायक घनश्याम दास अरोड़ा

यमुनानगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ उनकी शिष्टाचार मुलाकात चंडीगढ़ स्थित उनके आवास संत कबीर कुटिया पर हुई जिस पर उन्होंने अपने यमुनानगर विधानसभा क्षेत्र की प्रमुख मांगे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के समक्ष रखी।विधायक घनश्याम दास ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ हुई बातचीत के बाद बताया कि यमुनानगर में नगर निगम के नए भवन, छठ पूजा घाट ,हमीदा पार्क का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा व सिविल हस्पताल यमुनानगर में एम आर आई की सुविधा बहुत जल्द शुरू कर दी जाएगी। भाजपा विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने बताया कि इसके साथ-साथ उन्होंने यमुनानगर शहर से हाई टेंशन वायरस को बाहर निकालने का कार्य, सिविल हॉस्पिटल यमुनानगर में चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की संख्या पूरी करने के लिए ,घोड़ो पिपली गांव व टापू माजरी गांव में बिजली की समस्या के स्थायी समाधान के लिए अलग से बिजली सब स्टेशन बनाने की मांग एवं यमुनानगर में बन रहे मेडिकल कॉलेज तक पहुंचाने के लिए सीधा चार मर्गीय मार्ग बनाने की मांगे भी प्रमुखता से रखी।यमुनानगर विधायक घनश्याम दास ने बताया कि वह अपने यमुनानगर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य करवाने के लिए लगातार हरियाणा सरकार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात करते रहते हैं और हरियाणा भाजपा सरकार के सौजन्य से यमुनानगर विधानसभा में लगातार विकास कार्य करवा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts