
हासिलकैथल/गुरदेव जोसन/दैनिक अमृत धारा/16 अक्तुबर/आमजन से ठगी करने वाले आरोपियों पर जिला पुलिस द्वारा लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। ऐसे ही एक युवती को नौकरी लगवाने के नाम पर एक लाख रुपए की धोखाधड़ी करने के मामले की जांच थाना चीका एसएचओ पीएसआई अमन कुमार की अगुवाई में एसआई राजेश कुमार की टीम द्वारा करते हुए आरोपी अमर सिटी कॉलोनी चीका निवासी शमशेर को काबू कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एक युवती दवेंद्र कौर निवासी चीका की शिकायत की शिकायत अनुसार उसके पिता कश्मीर सिंह को चीका में स्वयं को एक चैनल का पत्रकार बताने वाले शमशेर सिंह के साथ उठना-बैठना था। वह खुद को टीवी व अन्य कई समाचार पत्रों का पत्रकार बताता है। शमशेर ने एक दिन उसके पिता को कहा कि यदि तुम अपनी लड़की को नौकरी लगवाना चाहते हो तो वह उसे सरकारी नौकरी दिलवा सकता है। उसने कहा कि वह लड़की को डाटा एंट्री ऑपरेटर के तौर पर एसबीआई बैंक में क्लर्क की नौकरी लगवा देगा। इसके लिए एक लाख रुपये की मांग की। उन्होंने अप्रैल व मई माह में आरोपी को रुपये दे दिए। इसके बाद शमशेर सिंह बार-बार नौकरी लगाने के लिए टालमटोल करता रहा। जिसके बाद आरोपी ने उनको कौशल रोजगार निगम में नौकरी लगने का फर्जी लेटर दिया। आरोपी से मिलने के लिए वह और उसके पिता आरोपी के कार्यालय में गए तो अभद्र व्यवहार किया। जिसने नौकरी लगवाने व रुपये वापस करने से मना कर दिया। जिस बारे थाना चीका में मामला दर्ज कर लिया गया। आरोपी से व्यापक पूछताछ के लिए अदालत से 3 दिन का रिमांड हासिल किया गया।



