रतिया/नरेन्द्र बंसल
रतिया में महाराजा अग्रसेन जयंती बड़े ही श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। आज महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में अग्रवाल बंधुओं द्वारा अग्रवाल धर्मशाला में विधिवत हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। हवन के उपरांत श्रद्धालुओं ने अग्रसेन चौक पर पहुंचकर महाराजा अग्रसेन जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।
इस अवसर पर अग्रवाल सभा रतिया के अध्यक्ष प्रमोद बंसल ने महाराजा अग्रसेन जी की जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महाराजा अग्रसेन केवल एक शासक ही नहीं, बल्कि आदर्श समाज सुधारक भी थे। उन्होंने जीवनभर सत्य, अहिंसा और परोपकार के मार्ग को अपनाया और समाज को “एक ईंट और एक रुपया” की अनोखी व्यवस्था देकर बंधुत्व एवं सहयोग की मिसाल पेश की।उन्होंने कहा कि आज समाज को महाराजा अग्रसेन के दिखाए मार्ग पर चलने की आवश्यकता है। अग्रसेन जी का संदेश है कि हमें समाज में एक-दूसरे की मदद करते हुए समानता, भाईचारे और न्याय की भावना को बढ़ावा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम सब को अग्रसेन जी के आदर्शों को अपनाने और समाजहित में कार्य करने का संकल्प लेना चाहिए।
इस अवसर पर अग्रवाल सभा अध्यक्ष प्रमोद बंसल, रतिया भाजपा मंडल अध्यक्ष अंकित सिंगला, रतिया एस.एस.जैन सभा प्रधान संजू जिंदल, सुरेश जिंदल, जानकराज गोयल, विक्की गर्ग, दीपक गर्ग, मोहित गर्ग,कपिल सिंगला, श्री कृष्ण गौशाला प्रधान छिंदरपाल दानेवालिया, सुखविंदर गोयल, हरिकेश मंगला, राकेश गोयल,नीरज गोयल, डॉक्टर नरेश जिंदल,विनोद कुमार, सर्वसमाज के प्रधान सतपाल जिंदल, सुभाष कुमार,सतपाल जैन, डिंपल कुमार,प्रेम बंसल, राज कुमार, विपिन कुमार, मखन लाल, सुरेश कुमार, नरेश बंसल,गिरधारी लाल,सहित अन्य अग्रबंधु मौजूद थे।



