इस्माईलाबाद, दैनिक अमृतधारा विजय वधवा
रामा ड्रामाट्रिक क्लब के तत्वाधान में आयोजित रामलीला में नारद मोह प्रसंग का मंचन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शहर के प्रतिष्ठित डॉक्टर लखीराम सैनी और क्लब के प्रधान राजेंद्र सिंगला ने पर्दा उठाकर किया। लीला में यह दिखाया गया कि किस प्रकार से महर्षि नारद को मोह हो जाता है और भगवान विष्णु उनके मोह को भंग करते हैं, जिसके कारण भगवान विष्णु को राम अवतार लेना पड़ता है। संजय सिंगला ने नारद, अंशुल सिंगला ने इन्द्र, दिनेश गर्ग ने विष्णु, मोहन मुन्डे ने विश्वमोहिनी और रामलाल ने शीलानिधि का अभिनय कर, दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी, क्लब के डायरेक्टर देवीदयाल सैनी ने बताया की रामलीला में आगे भगवान राम का जन्म होगा, बड़ी ही मनमोहक लीलाओं का मंचन किया जाएगा। दर्शकों ने भी तालियां बजा कर कलाकारों का उत्साह बढ़ाया।

फोटो कैप्शन-इस्माईलाबाद के प्राचीन शिव मंदिर में रामलीला का मंचन करते कलाकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts