गांव गोरखा में उड़ान जन कल्याण संस्थान के तत्वावधान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें पुष्प अर्पित कर याद किया। संस्थान के प्रधान एवं पूर्व जिप सदस्य सुरेंद्र माजरी ने बताया कि सेवा पखवाड़े के गांव के स्वर्ग धाम में सफाई अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। जिसके तहत संस्थान द्वारा गांव दर गांव जाकर सफाई अभियान चलाने के साथ ग्रामवासियों को अपने आसपास सफाई रखने के बारे जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने भी स्वच्छ भारत का सपना देखा था। आज हमें उनके सपने को साकार करने के लिए स्वच्छता के प्रति जागरूक करना चाहिए। ग्राम सरपंच गुरनाम सिंह ने भी कहा कि आज स्वर्ग धाम की सफाई कर पौधारोपण भी किया गया। उन्होंने कहा कि सेवा पखवाड़ा के तहत स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है और हम सब मिलजुल कर अपने आसपास, अपने मोहल्ले व शहर में साफ सफाई रखेंगे तो देश अपने आप स्वच्छ हो जाएगा। इस मौके पर गुरनाम सिंह कश्यप, संस्था के कैशियर बलविंदर सैनी, संस्था के उपप्रधान अरुण शर्मा, मंगत सिंह, लखी राम, संदीप, जगदीश कश्यप, हैप्पी कश्यप, शिवम् वर्मा, लाभ सिंह, हर्ष कुमार आदि साथी मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन-गांव गोरखा में राष्ट्रपिता की जयंती पर पौधा रोपण करते हुए सुरेंद्र माजरी साथ में अन्य।



