पानीपत (राकेश वर्मा)

 जिनवाणी विद्या भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने भारत विकास परिषद् द्वारा आयोजित राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल किया। इस प्रतियोगिता में देश भर के विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों ने भाग लिया लेकिन जिनवाणी के विद्यार्थियों की मेहनत, समर्पण और सामूहिक तालमेल ने उन्हें विशेष पहचान दिलाई। प्रतियोगिता में प्रस्तुत समूहगान ने दर्शकों और निर्णायकों दोनों का दिल जीत लिया। बच्चों की शानदार प्रस्तुति ने न केवल विद्यालय की प्रतिष्ठा बढ़ाई, बल्कि उनके आत्मविश्वास और सामूहिक कार्य की क्षमता को भी उजागर किया। इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया कि सच्ची मेहनत और लगन से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। विद्यालय की प्रधानाचार्या श नीलम गक्खड़ ने विद्यार्थियों की इस सफलता पर गर्व व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि न केवल बच्चों की प्रतिभा और कठिन परिश्रम का परिणाम है, बल्कि शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन और प्रबंधन समिति के सहयोग का भी प्रमाण है। साथ ही, विद्यालय प्रबंधन समिति ने सभी प्रतिभागियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts